उमरबन भगोरिया में कांग्रेस-बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक पर्व को समाज में हर्षौल्लास के साथ मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यातायात के नियमों का पालन करने व नशा मुक्ति का दिया संदेश

मनावर : (शाहनवाज शेख) शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, सुरमा सोलंकी, रंजना बघेल एवं कांग्रेस के सुनील इसके, भागचंद पाटीदार, पवन अलावा, अनिल मकवाना आदि ने मनावर विधानसभाक्षेत्र के उमरबन में आयोजित पारंपरिक भगोरिया महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। भाजपा कांग्रेस ने नेताओं ने मंच लगाकर समाज के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान आदिवासी भाई-बहनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य में भाग लेकर जनजातीय संस्कृति की गरिमा का सम्मान किया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान ढोल-मांदल की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा की रंगत और उत्साह से सराबोर जनसमूह ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि भगोरिया केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। यह पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उमरबन में आयोजित भव्य भगोरिया महोत्सव के अवसर पर सांसद ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान, चौकी प्रभारी अश्विनी चौहान के साथ उपस्थित रहकर आदिवासी समाज को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में नारी शक्ति को विशेष स्थान प्राप्त है और उनका सम्मान हम सभी का कर्तव्य है। मंत्री ठाकुर ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली एवं भगोरिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे।

विधायक की गैर-मौजूदगी में प्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

विधायक डॉ हीरालाल अलावा की गैर-मौजूदगी में सुनील इसके ओर भागचंद पाटीदार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। सभी को साथ लेकर भगोरिया पर्व पर धोल मांडल की थाप पर थिरके। इस दौरान भागचंद पाटीदार ने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य इलाका है, यह भोलेभाले लोगों का समाज है। यहां पारंपरिक संस्कृति के साथ सभी त्योहारों को मनाया जाता है। आज भगोरिया पर्व पर में सभी समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हु।

और पढ़ें