आलम ए इस्लाम को दिली मुबारकबाद – पेश इमाम, जामा मस्जिद
मनावर : (शाहनवाज शेख) आज नगर में विशाल चल समारोह (जुलूस) के साथ ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बीती दिनों से ही लोगों ने अपने घर, मस्जिदों और चौराहों को रंगीन रोशनियों और हरे रंग के झंडो से सजावट की। बच्चो ने अपने हाथ पर हरे रंग की पट्टियाँ बांधी, क्योंकि हरा रंग इस्लाम का प्रतीक है। देश दुनिया के साथ मनावर में भी सभी मुसलमानो ने इस दिन को बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया हैं। यह दिन अल्लाह के आखिरी नबी, इस्लामी पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का दिन है। समाजजनों ने मस्जिदों और घरों में शांति, अमन और बरकत की दुआ मांगी।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चल समारोह में आने वाले लोग नगर के नाला प्रांगण में सम्मिलित हुए जहा से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस क्रांति चौपाटी, मंसूरी मोहल्ला, गांधी चौराहा, आजाद मार्ग होते हुए नाला प्रांगण में समाप्त हुआ। इस दौरान मुस्लिम जन अल्लाह और उसके रसूल की नात पढ़ते जा रहे थे। यह दिन मुस्लिमो के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है क्योंकि यह दिन पवित्र पैगंबर साहब की दया, करुणा और शिक्षाओं की याद दिलाता है। यह त्यौहार शिया और सुन्नी मुसलमानों द्वारा अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। सुन्नी मुसलमान इस दिन को इस्लामी महीने के 12वें दिन मनाते हैं। वह अपने आखिरी पैगंबर के प्रति बहुत सम्मान के साथ अपना प्यार दिखाते हैं। जुलूस के साथ शामिल रहे नगर के इमाम और मुफ्तियों को पुष्प माला से स्वागत सम्मान किया। इसी दौरान समाजजनों के नेतृत्व में जुलूस के महकमे को सुचारू रूप से संचालित किया। इसी बीच मस्जिदें अक्सा का नक्शा बनकर जुलूस के साथ चलित रहा। कांग्रेस नगर मंडल ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें समस्त समाजजनों ने हिस्सा लिया।
पेश इमाम ने कहा…
जामा मस्जिद मनावर के पेश इमाम (धर्म गुरु) कासिमुल कादरी साहब ने कहा कि आज ईद मिलादुन्नबी के इस मुबारक दिन तमाम आलम ए इस्लाम ने जुलूस में शिरकत की। ओर शानो शौकत से जुलूस कामयाब रहा है में सभी मोमिनों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देता हूं। गोसिया मस्जिद के इमाम शरीफ मिस्बाही साहब ने कहा कि आज ईद मिलादुन्नबी के साथ-साथ टीचर डे भी है और मुसलमान के सबसे बड़े गुरु हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब इस दुनिया में आज तस्वीर लाए थे और उस जमाने में जहां जिंदा बच्चों को दफनाया जा रहा था उन्होंने उन्हें महफूज रखा और पूरी कायनात में ऐसी मिसाल कायम की जो आजतक देखने को नहीं मिली। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी जाकिर खत्री ने तमाम बच्चे बुजुर्ग जो जुलूस में शिरकत लाए थे उनका इस्तेमाल करते हुए शुक्र अदा किया और खासकर पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया। जिन्होंने जुलूस को सफल बनाया।
पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
ज्ञात हो कि गणेश चतुर्थी ईद मिलादुन्नबी आनंद चौदस जैसे त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन त्योहारों की शुरुआत दौर से ही तैनात है ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पुलिस बीते दिन से ही सतर्कता के साथ जुलूस निकालने वाले रूट और चौराहा, मोहल्ला का लगातार निरीक्षण कर रही है। जिसमें एसडीओपी अनु बेनीवाल और थाना प्रभारी दल बल के साथ स्वयं की निगरानी में इस सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से शांति सौहार्द के साथ त्योहार को मनाने की अपील की जा रही है। बताया की किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें, साथ ही सर्व समाज सम्मिलित होकर अपने-अपने निर्धारित स्थान और समय पर त्योहारों का आनंद ले। किसी प्रकार की मनगढ़ंत कहानी और विवादों को बढ़ावा ना दें। किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों दिखाई देने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को संपर्क करें। पुलिस शहर के चप्पे चप्पे पर निगरानी बनाए हुए है