इजरायल-अमेरिका से ईरान युद्ध के दौरान भारत में महंगाई की मार शुरू, घरेलू गैस सिलेंडर 60₹ महंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल : मप्र.- दुनिया में इजरायल-अमेरिका से ईरान युद्ध के दौरान भारत में महंगाई की मार शुरू गई है। फिलहाल भारत सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मध्य प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। बढ़ी हुई कीमतों के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में गैस सिलेंडर 900 रुपए से अधिक में मिलेगा, जबकि कुछ जिलों में इसकी कीमत 1000 रुपए के करीब पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यह युद्ध जारी रहे तो तेल की कीमतों में भी इजाफा होगा।

भोपाल में 918 रुपए, इंदौर में 941 रुपए, ग्वालियर में 996 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए और उज्जैन में 972 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। इनमें ग्वालियर में सिलेंडर सबसे महंगा हो गया है। यहां पहले कीमत 936.50 रुपए थी, जो अब बढ़कर 996.50 रुपए हो गई है।

नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर : प्रदेश में सबसे महंगा गैस सिलेंडर नर्मदापुरम जिले में मिलेगा। यहां अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 1035 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा मुरैना में 937 रुपए और भिंड में 936 रुपए कीमत तय की गई है। भिंड, मुरैना और निवाड़ी सहित कई जिलों में सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के करीब पहुंच गए हैं।

आधे से ज्यादा जिलों में 900 रुपए पार : मध्य प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ज्यादा हो गई है। नर्मदापुरम के अलावा मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, झाबुआ, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और रतलाम जैसे जिलों में सिलेंडर की कीमत 991 रुपए या उससे अधिक हो गई है।

शाजापुर और सीहोर में सबसे सस्ता : प्रदेश में फिलहाल शाजापुर और सीहोर ऐसे जिले हैं जहां गैस सिलेंडर सबसे सस्ता मिलेगा। यहां उपभोक्ताओं को 918.50 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध होगा। इसके अलावा सिवनी, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन, पन्ना, उमरिया और सीधी जिलों में भी कीमत अपेक्षाकृत कम रहेगी।

पहले भी बढ़े थे दाम : इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 8 मार्च 2024 को महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की थी।

इसी महीने बढ़े थे कॉमर्शियल गैस के दाम : इससे पहले 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी 31 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

गैस किल्लत रोकने के लिए उत्पादन बढ़ाने के निर्देश : केंद्र सरकार ने 5 मार्च को आपात शक्तियों का उपयोग करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मनावर में बुकिंग का 25 दिन का प्रावधान

दरबार इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी पप्पू वास्केल ने बताया कि पहले 20 दिनों में बुकिंग का नंबर लगाया जाता था वहीं अब 25 दिन में नम्बर लगेगा। इसी दौरान नगर में उपभोक्ता परेशान होते नजर आ रहे है। गाड़ियों में भरने वाली LPG के भी दाम अब बढ़कर देना होगा।

और पढ़ें