इंद्रदेव को प्रसन्न करने मंदसौर में सोम महायज्ञ, CM मोहन यादव ने दी आहुतियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर, मध्य प्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंदसौर जिले के वल्लभाचार्य नगर में आयोजित सोम महायज्ञ में शामिल होकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने हेतु आहुतियां अर्पित कीं। इस महायज्ञ का आयोजन धर्मगुरु गोकुलोत्सव जी महाराज के आह्वान पर राज्य में अच्छी वर्षा और देश की समृद्धि की कामना के लिए किया गया।

सीएम यादव ने कार्यक्रम में सर्वसमाज से मुलाकात कर प्रदेश में लागू शराबबंदी के लिए नागरिकों से धन्यवाद और प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मालवा और निमाड़ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

जल्द गांधी सागर में दिखेंगे चीते
मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि गांधी सागर अभ्यारण्य में चीता प्रोजेक्ट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही यहां चीते लाए जाएंगे। साथ ही, सिंहस्थ से पूर्व पशुपतिनाथ लोक के निर्माण की दिशा में भी तेजी लाई जाएगी।

इस आध्यात्मिक यात्रा के बाद सीएम रात 9 बजे नीमच रवाना हुए, जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें