इंदौर में बड़े स्तर पर सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, 19 मार्ग होंगे 75 मीटर तक विस्तृत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP News: आईडीए ने मास्टर प्लान के तहत कई महत्वपूर्ण सड़कों को 18 से 75 मीटर तक चौड़ा करने की प्रक्रिया तेज की। अतिक्रमण हटाने और भू-उपयोग सुधार पर फोकस।

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क नेटवर्क को अपग्रेड करने की बड़ी योजना शुरू होने जा रही है। इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) ने शहर की 19 प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की कार्रवाई तेज कर दी है, जिनमें से कुछ सड़कों को 75 मीटर तक विस्तृत किया जाएगा।

आईडीए ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए सभी संबंधित टीपीएस (Town Planning Schemes) में मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क निर्माण का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने कैविएट भी दायर कर दी है।

कौन-कौन सी सड़कों का होगा चौड़ीकरण

  • टीपीएस 1, खजराना – 18 मीटर
  • टीपीएस 3, लसूड़िया मोरी – 18, 50 और 75 मीटर
  • टीपीएस 4, निपानिया – 30 और 45 मीटर
  • टीपीएस 5, ग्रामीण क्षेत्र – विभिन्न मार्गों का विस्तार
  • कनाड़िया रोड – 36 और 45 मीटर
  • टीपीएस 8, कैलोदहाला–भौरासला–शक्करखेड़ी–अरंडिया–तलावली चांदा – 30 से 60 मीटर
  • टीपीएस 9, भूरी टेकरी–बिचौली हप्सी–टिगरिया राव – 18, 30 और 45 मीटर
  • टीपीएस 10, बड़ा बांगड़दा–पालाखेड़ी – 30 मीटर

नर्मदा पाइपलाइन ने रोक रखा था काम

कई स्कीमों में नर्मदा पाइपलाइन और अंडरग्राउंड स्टॉर्म वाटर, ड्रेनेज व केबलिंग के कारण काम अटका हुआ था। नई योजनाओं को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के लिए सभी सेवाओं को भूमिगत किया जा रहा है, ताकि सड़कें भविष्य में खुदाई से न खराब हों। टीपीएस 5 में बस्ती की बाधा के कारण सड़क और गार्डन का काम अधूरा है।

ग्वालियर में भी बड़ी सड़क योजना

ग्वालियर नगरीय क्षेत्र के 66 वार्डों में मास्टर प्लान 2035 के तहत 80 फीट चौड़ी सड़कों का प्रस्ताव है। कई सड़कें टू-लेन से फोर-लेन तक अपग्रेड की जाएंगी। जमीन अधिग्रहण की स्थिति में संपत्ति मालिक को मुआवजा नहीं मिलेगा।

और पढ़ें