इंदौर : गोवा से आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री सुरक्षित ✈️

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट (6E-813) के पायलट को लैंडिंग से ठीक पहले लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी का अलार्म मिला। शाम 4:55 बजे इंदौर पहुंचने वाली यह फ्लाइट करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाती रही। विमान में मौजूद 140 यात्री इस दौरान घबराए हुए थे।

पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया। पायलट और तकनीकी टीम की सूझबूझ से लैंडिंग गियर को दोबारा एक्टिवेट कर 5:15 बजे विमान को सुरक्षित उतारा गया।

लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच की और एक घंटे में खराबी को ठीक किया। इसके बाद विमान रायपुर के लिए रात 8 बजे रवाना हो सका।

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें