आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है – केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर :- (सिंघम रिपोर्टर) आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा धार ग्रामीण जिला के मनावर विधानसभा विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में केंद्रीय मंत्री एवं धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर, विशेष अतिथि पूर्व सांसद छतसिह दरबार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, जिप शिवराम कन्नौज, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक महेन्द्र परिहार, जिप सदस्य कपिल सोलंकी गणेश जर्मन, उमरबन जनपद अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, सोहन सोलंकी , देवीसिंह सोलंकी मंचासीन रहे।

सम्मेलन में व्यापारी,किसान, उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए

मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है। पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करते हुए हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। जब तक यह स्वदेशी नहीं होगी, यह न तो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकती है और न ही न्याय की गारंटी दे सकती है। आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। ‘मेक इन इंडिया’ से लेकर ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।

पुर्व सांसद छतरसिह दरबार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में मोदी जी द्वारा जो राष्ट्रहित और जनहित के कार्य किया जा रहे हैं उसके प्रशंसा देश ही नहीं विदेश में भी की जाती है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे और देश में उत्पादन हुआ ही अपनाये, जिससे देश को आर्थिक मजबूती प्रदान होगी और इस तरह भारत चरमबद्ध तरीके से दुनिया के तमाम देशों से आगे बढ़ने का संकल्प पूरा करेगा।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सोनी, हेमंत खटोड़, रामेश्वर पटीदार, पन्नालाल पाटीदार, लोकेश मुकाती सहित धार ग्रामीण जिले के सभी पदाधिकारी महिला मोर्चा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास पाटीदार ने किया आभार आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक महेंद्र परिहार ने व्यक्त किया।

और पढ़ें