अनंत सेवा और राइजिंग वर्ल्ड फाउंडेशन की पहल से युवाओं की जमीनी जरूरत पूरी हुई, मरीना शेख के नेतृत्व में 20 साईकिलें भेट की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर, मप्र – द राइजिंग वर्ल्ड फाउंडेशन ने अनंत सेवा फाउंडेशन के विशेष सहयोग से एक विशेष “वीक ऑफ ऑनर” मनाने की घोषणा की है। दरअसल, यह सप्ताह एक अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर समर्पित है। द राइजिंग वर्ल्ड फाउंडेशन की फाउंडर मरीन शेख ने बताया कि अनंत अंबानी की सेवा भावना, विनम्रता और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसके लिए फाउंडेशन उनके प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है।

इसी क्रम में, अनंत सेवा फाउंडेशन के प्रेरणादायी सहयोग एवं अनंत अंबानी के मार्गदर्शन से जरूरतमंदों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

फाउंडर एवं सीईओ मरीना शेख के नेतृत्व में तथा अरशद खान, सोनू रघुवंशी और राहुल सिन्हा के सहयोग से शिव नगर बस्ती, मुसाखेड़ी (इंदौर) में जरूरतमंद 20 लोगों को साइकिलें वितरित की गईं। यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि अनंत अंबानी और अनंत सेवा फाउंडेशन की उस सोच को भी दर्शाती है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प निहित है। इस प्रेरणादायक सहयोग के लिए राइजिंग वर्ल्ड फाउंडेशन, अनंत अंबानी एवं अनंत सेवा फाउंडेशन के प्रति अपना हार्दिक धन्यवाद और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए रघु परमार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। यह पहल जरूरतमंदों की दैनिक आवागमन संबंधी समस्याओं को कम करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, जिससे विशेषकर छात्र एवं श्रमिक वर्ग को शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

“वीक ऑफ ऑनर” के अंतर्गत फाउंडेशन ने पुनः यह संकल्प दोहराया है कि वह अनंत अंबानी की प्रेरणा और अनंत सेवा फाउंडेशन के सहयोग से समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

और पढ़ें