सावन 2025: 11 जुलाई से शुरू होगा भक्ति और शिव आराधना का पावन महीना, जानें सोमवार व्रत की तिथियां और शुभ योग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश के साथ जुलाई की दस्तक होते ही देशभर के शिवभक्तों की प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है। इस बार सावन माह 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। पूरे 30 दिनों के इस पवित्र मास में चार सोमवार पड़ेंगे, जिन्हें विशेष पुण्य फलदायक माना गया है। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा।

सावन सोमवार व्रत तिथियां:

पहला सोमवार: 14 जुलाई

दूसरा सोमवार: 21 जुलाई

तीसरा सोमवार: 28 जुलाई

चौथा सोमवार: 4 अगस्त

धार्मिक महत्त्व और योग:
सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई शिव पूजा, व्रत और जलाभिषेक से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इस बार पहले सोमवार को स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग भी बन रहा है, जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है।

पूजा विधि:
भक्त इस महीने सुबह स्नान कर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमीपत्र अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं।
कन्याएं अच्छे वर की कामना से व्रत करती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शिव आराधना करती हैं।

पौराणिक मान्यताएं:

माता पार्वती ने सावन में कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था।

एक मान्यता यह भी है कि सावन के महीने में भगवान शिव पहली बार पृथ्वी लोक (ससुराल) आए थे, इसी कारण शिवलिंग पर जलाभिषेक कर उनका स्वागत किया जाता है।

नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेंl

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें